Bhulekh UP 2024 – भूलेख खसरा खतौनी, उत्तरप्रदेश Online @upbhulekh.gov.in

उत्तर प्रदेश में भूमि से संबंधित किसी भी समस्या के निवारण के लिए यूपी भूलेख पोर्टल को विकसित किया गया है, इस पोर्टल के जरिए आप भूमि से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं, इस पोर्टल को विकसित कर देने से लोगों का बहुत फायदा हुआ है, जैसे की पहले के समय में यदि आपको खतौनी से संबधित जानकारी को प्राप्त करनी होती थी तो आपको सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने होते थे परंतु अब इस पोर्टल के माध्यम से आप क्षण भर में खसरा, खतौनी से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

अब मैं आपको नीचे यूपी भूलेख पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करूंगा, यदि आपको इस पोर्टल पर उपस्थित सेवाएं के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस लेख का सहारा ले सकते हैं, क्योंकि इस पोर्टल को काफी हद तक आम लोगों के एक्सेस के लिए बनाया गया है, जिससे की लोगों का समय के साथ – साथ पैसे की भी बचत हो सके।

UP Bhukekh पोर्टल पर खतौनी की नकल कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको “खतौनी (13 कॉलम) की नकल देखें” वाले आइकॉन पर क्लिक करना होगा।
Bhulekh Khatauni
  • इसके बाद आपके सामने एक और पेज खुल जाएगा, उसमें आपको जनपद, तहसील और ग्राम का चयन करना होगा।
विवरण दर्ज करें

अब आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, उसमें आप खतौनी की नकल चार तरीके से देख सकते हैं, जो कि निम्न हैं –

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • नामांतरण दिनांक से खोजें

आपके पास जिसकी जानकारी है उस विकल्प का चुनाव करना होगा, उदाहरण के लिए मैंने “खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें” विकल्प का चुनाव किया है।

  • इसके बाद आपको दिए गए डिजिटल की बोर्ड की सहायता से “खसरा/गाटा संख्या को भर करके “खोजें” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद इसके नीचे सूची के रूप में कुछ विकल्प प्रस्तुत होंगे उसमें से आपको अपने नाम वाले रेडियो बटन पर क्लिक या चुनाव करना होगा।
उद्धरण देखें
  • अब आपको “उध्दरण देखें” पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपको कैप्चा को भरना होगा।
  • ऐसा करते ही खतौनी की नकल आपके सामने प्रस्तुत हो जाएगी, आप उसे देख सकते हैं, और आप चाहें तो भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंट करके रख भी सकते हैं.
खतौनी की नकल

UP Bhulekh पर भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड कैसे जानें?

  • सर्वप्रथम आपको यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको “भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने” पर क्लिक करना होगा।
भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड
  • फिर आपके समक्ष एक पेज प्रकट होगा, उसमें आपको जिला, तहसील और ग्राम का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको “खसरा/गाटा संख्या भरें” को भरना होगा।
भूखण्ड खाता खोजें
  • इसके बाद आपको “खोजें” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नीचे आपके सामने जानकारी आ जाएगी, आप उसे देख सकते हैं।

UP Bhulekh पोर्टल पर भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति को कैसे जानें?

भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति
  • फिर आपके समक्ष एक पेज खुल जाएगा, उसमें आपको जिला, तहसील और ग्राम का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपको उपर दिए गए बॉक्स में खसरा/गाटा संख्या को भरकर “खोजें” विकल्प का चयन करना होगा।
खसरा गाटा संख्या भरें
  • अब आपको अपने नाम के सामने वाले रेडियो बटन पर क्लिक करके “गाटा प्रस्थिति” पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही आप वाद के पेज पर री-डायरेक्ट हो जायेंगे अब आपको उसी में दाहिनी तरफ “विवरण देखें” पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी, आप उसे प्रिंट कर सकते हैं।

यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं –

  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
  • खतौनी (अंश निर्धारण) की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • बैंक बंधक डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश
  • सरकारी भूमि खोजें
  • भू-नक्शा डैशबोर्ड
  • निष्क्रांत सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखे
  • रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड

यूपी भूलेख का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर आप इस पोर्टल पर किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं और आप उस समस्या का निदान चाहते हैं तो आप यूपी भूलेख के हेल्पलाइन नंबर या मेल आईडी के जरिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।

  • मेल आईडी : bhulekh-up@gov.in
  • फोन नंबर : +91-522-2217145
  • मोबाइल नंबर : 91-7080100588

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

यूपी भूलेख पोर्टल क्या है?

हर राज्य की भांति यह उत्तर प्रदेश का एक डिजिटल लैंड रिकॉर्ड पोर्टल है, इसे राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के द्वारा लांच किया गया है. इस पोर्टल पर राज्य के नागरिक भूमि से संबंधित जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

खतौनी क्या होती है?

खतौनी एक प्रकार का भूमि अभिलेख होता है, इसमें एक परिवार के स्वामित्व वाले खसरों के विवरण का उल्लेख होता है। खतौनी की नक़ल को उत्तर प्रदेश के नागरिक भूलेख पोर्टल पर विजिट करके प्राप्त कर सकते हैं.

रियल टाइम खतौनी किसे कहते हैं?

भविष्य में लागू होने वाली खतौनी को हम रियल टाइम खतौनी कहते हैं, इसमें 19 कॉलम होते हैं। इसे आप उत्तर प्रदेश के आधिकारिक पोर्टल के जरिए प्राप्त कर सकते हैं.

संबंधित लेख

खतौनी की नक़लसंपत्ति की खोज
भूखण्ड की जानकारीभू-नक्शा उत्तर प्रदेश
रियल टाइम खतौनी